Sunday, August 10, 2008

संस्कृति- सामान्य ज्ञान

अपना संस्कृति- सामान्य ज्ञान जांचें ।

निम्न १५० प्रश्नों के उत्तरों से अपने ज्ञान की परीक्षा लें

१.रामायण के रचयिता?

२.रामचरितमानस के रचयिता?

३.महाभारत के रचनाकार?

४.रामायण के काण्ड-कितने, कौनसे?

५.रामचरितमानस के काण्ड-कितने, कौनसे?

६.रामायण के कुल श्लोक?

७.ऋषि वाल्मीकि का मूल नाम?

८.वेदों की संख्या व नाम?

९.वेद श्रुति अथवा स्मृति?

१०.मनुस्मृति में वर्णित संस्कारों की संख्या?

११.गोस्वामी तुलसीदास का मूल नाम?

१२.श्रीमद्भगवदगीता के श्लोकों की संख्या?

१३.श्रीमद्भगवदगीता महाभारत के कौनसे पर्व में है?

१४. श्रीमद्भगवदगीता कौनसे बृहद् ग्रन्थ का एक भाग है?

१५.पुराणों की संख्या?

१६.चार धामों के नाम?

१७.सप्तपुरियों के नाम?

१८.ज्योतिर्लिंगों की संख्या?

१९.मर्यादा पुरुषोत्तम राम व उनके तीनों भाईयों की पत्नियों के नाम?

२०.लंकापति रावण के पिता व माता का नाम?

२१.इन्द्र पर विजय प्राप्त करने वाले रावण के पुत्र का नाम?

२२.रावण के उस भाई का नाम जिससे उसने लंका को प्राप्त किया था?

२३.दाशरथी राम के पुत्रों का नाम?

२४.वह स्थान जहां गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान राम के साक्षात दर्शन किये?

२५.सागर तट के उस स्थान का नाम जहां भगवान राम ने भगवान शंकर की आराधना की थी?

२६.भारतीय कालगणना के अनुसार राम का जन्म किस युग में हुआ?

२७.भगवती सीता के पिता का नाम?

२८.राम के जन्म की तिथि पक्ष व मास?

२९.राक्षसी ताड़का के वध के समय राम किसके अश्रम में थे?

३०.स्वर्णमृग बने राक्षस का नाम?

३१.अयोध्या में बहने वाली नदी का नाम?

३२.वनवास पर जाते राम आदि को गंगा नदी पार करवाने वाले मल्लाह का नाम?

३३.सम्पाति कौन था?

३४.अपहरण के समय सीता को बचाने वाले पक्षी का नाम व जाति?

३५.जनक के राज्य का नाम?

३६.वह स्त्री जिसने भगवान राम को झूठे बेर खिलाये?

३७.राम-रावण संग्राम में लक्ष्मण-मूर्च्छा का उपचार करने वाले वैद्य का नाम?

३८.अशोकवाटिका में रहते हुए सीता की देखभाल करने वाली राक्षसी का नाम?

३९.लंका की रक्षा करने वाली राक्षसी का नाम?

४०.रावण वध किस तिथि को हुआ, उस पर्व को क्या कहते हैं?

४१.लंका विजय के उपरान्त राम किस तिथि को अयोध्या लौटे, उस पर्व को क्या कहते हैं?

४२.लंका से लौटते हुए राम किस मार्ग से आये?

४३.कुन्ती से उत्पन्न सूर्य के पुत्र का नाम?

४४.माद्री से उत्पन्न अश्वनीकुमारों के पुत्रों का नाम?

४५.गान्धारी के उस भ्राता का नाम, जो कौरवों के साथ ही रहा?

४६.द्यूत के व्यसनी पाण्डुपुत्र का नाम?

४७.अभिमन्यु के माता व पिता का नाम?

४८.मथुरा के राजा कंस के श्वसुर का नाम व राज्य?

४९.उज्जयनी के उस गुरुकुल के कुलपति का नाम जहां भगवान कृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की?

५०.भगवान कृष्ण के पिता व माता का नाम?

५१.कर्ण का पालन करने वाले दम्पति का नाम?

५२.महाभारत काल में राजा शिशुपाल का वध किसने किया?

५३.द्रोपदी के पिता का नाम?

५४.कर्ण को शस्त्रास्रों व ब्रह्मास्त्र की शिक्षा देने वाले गुरु का नाम?

५५.कृष्ण के पालनकर्ता दम्पति का नाम?

५६.कृष्ण के अग्रज का नाम?

५७.कृष्ण जन्मतिथि-तिथि,पक्ष व मास?

५८.कृष्ण जन्म किस युग में हुआ?

५९.राधाजी के पिता का नाम व उनकी जन्मतिथि?

६०.पाण्डवों को कितने वर्ष का वनवास मिला था?

६१.देवव्रत की माता व पिता का नाम?

६२.धृतराष्ट्र व पाण्डु की माता का नाम?

६३.सत्यवती से उत्पन्न शान्तनु के पुत्रों का नाम?

६४.घटोत्कच के पुत्र का नाम?

६५.इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा किस ग्रन्थ को राष्ट्रीय धर्मग्रन्थ घोषित करने का निर्देश किया गया है?

६६. स्वामी विवेकानन्द के गुरु का नाम?

६७.स्वामी विवेकानन्द का मूल नाम?

६८.स्वामी दयानन्द का मूल नाम?

६९.स्वामी दयानन्द के गुरु का नाम?

७०.खालसा पन्थ के संस्थापक का नाम?

७१.गुरु गोविन्द सिंह जी के पिता का नाम?

७२.छत्रपति शिवाजी के गुरु का नाम?

७३.झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम?

७४.लक्ष्मीबाई के पुत्र का नाम?

७५.वन्देमातरम गीत कौनसी पुस्तक में से लिया गया है?

७६.भारत का साम्प्रदायिक विभाजन कब हुआ?

७७.बांग्लादेश का निर्माण कब हुआ?

७८.भारत के प्रथम राष्ट्रपति का नाम?

७९.भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष का नाम?

८०.१८५७ के गदर को सर्वप्रथम भारत का स्वाधीनता संग्राम किसने बताया?

८१.महाराणा प्रताप ने किस मुग़ल सम्राट से युद्ध किया?

८२.छत्रपति शिवाजी ने किस मुग़ल सम्राट से युद्ध किया?

८३.कृष्णभक्त मुस्लिम कवि का नाम जिन्होंने अपनी रचनायें ब्रजभाषा में लिखीं?

८४.प्रसिद्ध उपन्यास गोदान के लेखक का नाम?

८५.भारतीय कालगणना के अनुसार मास के अन्तिम दिन को क्या कहते हैं?

८६.कृष्णपक्ष के अन्तिम दिवस का नाम?

८७.भरत व शत्रुघ्न की पत्नियों के नाम?

८८.महाभारत युद्ध में भगवान कृष्ण द्वारा बजाये गये शंख का नाम?

८९.भगवान राम द्वारा उद्धार की गयी अहिल्या के पति का नाम?

९०.रामायण में वर्णित अयोध्या के महामन्त्री का नाम?

९१.भारतीय कालगणना में कलियुग की आयु कितने वर्ष है?

९२.दीपवली का पर्व किस दिन होता है,तिथि-पक्ष-मास बताओ?

९३.होली का पर्व कौनसे मास में होता है?

९४.वसन्त पञ्चमी कौनसे मास में होती है?

९५.भारत में होने वाली ६ ऋतुओं के नाम?

९६.The Da Vinci Code उपन्यास के लेखक का नाम?

९७.भारतीय कालगणना के अनुसार नववर्ष कब प्रारम्भ होता है?

९८.देवी सरस्वती का वाहन कौन है?

९९.उस प्राचीन भारतीय गणित विद्वान का नाम जिन्होंने अपनी पुत्री के नाम पर गणित के एक ग्रन्थ की रचना की?

१००.Mount Everest का प्राचीन नाम?

१०१.कैकेयी के राज्य का नाम?

१०२.हनुमानजी की माता का नाम?

१०३.उस वानरराज का नाम जिसका वध भगवान राम के हाथों हुआ?

१०४.देवी लक्ष्मी जी का वाहन?

१०५.शिवपुत्र कार्तिकेय का वाहन?

१०६.गुरु ग्रन्थसाहब नामक में राम का नाम कितनी बार आया है?

१०७.काशी हिन्दु विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?

१०८."स्वाधीनता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा",यह किसने कहा?

१०९.गणेश उत्सव को भव्य रूप में मनाये जाने की प्रेरणा किस महापुरुष ने दी?

११०."तुम मुझे ख़ून दो,मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा",किसने कहा?

१११."जय जवान जय किसान" का उद्घोष किसने किया?

११२."यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते,रमन्ते तत्र देवता",यह श्लोक किस ग्रन्थ का है?

११३.आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार शांकर पीठों के स्थान?

११४.उन सिख गुरु का नाम जिन्हें इस्लाम स्वीकार न करने पर औरंगज़ेब द्वारा खोलते तेल के कड़ाहे में डाल कर मार दिया गया?

११५.चित्तौड़ की उस रानी का नाम जिसने जौहर कर अलाउद्दीन ख़िल्जी से अपने सतीत्व की रक्षा की?

११६.ऋषियों को राक्षसों से मुक्ति दिलाने के लिये अयोध्या से राम-लक्ष्मण को राजा दशरथ से माँग लाने वाले ऋषि?

११७.स्वामी रामतीर्थ,स्वामी दयानन्द एवं महावीर स्वामी की पुण्यतिथि?

११८.सूरसागर के रचनाकार का नाम?

११९.भारत का प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

१२०.प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय किस प्रदेश में है?

१२१.अन्तरिक्ष में सबसे बडे़ व सबसे छोटे ग्रह के नाम?

१२२.कामाख्या शक्तिपीठ किस प्रान्त में है?

१२३.खजुराहो किस प्रदेश में है?

१२४.वह हिन्दु सम्राट जिसने शकों को भारत भूमि से खदेड़ दिया?

१२५.गीतांजलि किसने लिखी?

१२६.गीता-रहस्य नामक पुस्तक किसने लिखी?

१२७.योग के प्रवर्तक एवं महान व्याकरणाचार्य?

१२८.सरस्वती नदी के तट पर स्वेच्छा से लोक-कल्याण के लिये अपनी अस्थियां दान देकर वृत्रासुर नामक दैत्य के अन्त का मार्ग प्रशस्त किया?

१२९.त्रिवेणी कौनसे नगर में है?

१३०.श्री हरिमन्दिर साहब कहां स्थित है?

१३१.एकात्म मानववाद का सिद्धान्त प्रतिपादित करने वाले प्रख्यात राष्ट्रवादी?

१३२.गोदावरी नदी के तट पर वह स्थान जहां त्र्यंबकेश्वर नामक ज्योतिर्लिंग स्थित है?

१३३.प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान का नाम व स्थिति?

१३४.आयुर्वेद में वर्णित त्रिदोष?१३५.पंचमहाभूतों के नाम?

१३६.त्रिफ़ला के नाम से प्रसिद्ध आयुर्वेद औषधि के द्रव्यों के नाम?

१३७.भारतीय पञ्चांग के पांच अंग?

१३८.वैशेषिक दर्शन के प्रवर्तक?

१३९.सांख्य दर्शन के प्रवर्तक?

१४०.भगवान कृष्ण की जन्मस्थली?

१४१.महाराष्ट्र प्रान्त की वह नगरी जहां कुम्भ होता है?

१४२.हिन्दी दिवस कब होता है?

१४३.चार पुरुषार्थों के नाम?

१४४.आर्य समाज की स्थापना किसने की?

१४५.रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब और किसने की?

१४६.नवरात्र वर्ष में दो बार कौन-कौनसे मास में होते हैं?

१४७.करवा चौथ का व्रतोपवास कौनसे मास में रहता है?

१४८.प्राणायाम के तीन चरणों के नाम?

१४९.उत्तरायण का प्रारम्भ कौनसे पर्व से होता है?

१५०आयुर्वेद में वर्णित सात धातुओं के नाम?


उत्तर-

१.वाल्मीकि।

२.गोस्वामी तुलसीदास।

३.महर्षि वेदव्यास।

४.७-बालकाण्ड,अयोध्याकाण्ड,अरण्यकाण्ड,किष्किन्धाकाण्ड,सुन्दरकाण्ड,युद्धकाण्ड,उत्तरकाण्ड।

५.७-बालकाण्ड,अयोध्याकाण्ड,अरण्यकाण्ड,किष्किन्धाकाण्ड,सुन्दरकाण्ड,लड़्काकाण्ड,उत्तरकाण्ड।

६.२४०००।

७.अग्निशर्मा/रत्नाकर।

८.४-ऋगवेद,यजुर्वेद,सामवेद,अथर्ववेद।

९.श्रुति।

१०.१६।

११.रामबोला।

१२.७००।

१३.भीष्मपर्व।

१४.महाभारत।

१५.१८।

१६.रामेश्वरम-बद्रीनाथ-जगन्नाथपुरी-द्वारिका।

१७.अयोध्या-मथुरा-माया-द्वारावती-काशी-काञ्ची-अवन्तिका।

१८.द्वादश।

१९.राम-सीता,लक्ष्मण-उर्मिला,भरत-माण्डवी,शत्रुघ्न-श्रुतिकीर्ति।

२०.विश्रवा-केकसी।

२१.मेघनाद।

२२.कुबेर।

२३.लव-कुश।

२४.चित्रकूट।

२५.रामेश्वरम।

२६.त्रेतायुग।

२७.राजा जनक।

२८.नवमी-शुक्लपक्ष-चैत्र।

२९.ऋषि विश्वामित्र।

३०.मरीच।

३१.सरयू।

३२.केवट।

३३.जटायू का भाई जिसने हनुमानजी को सीता का पता बताया।

३४.जटायू-गृद्ध।

३५.मिथिला।

३६.शबरी।

३७.सुषैण।

३८.त्रिजटा।

३९.लंकिनी।

४०.दशमी-विजया दशमी।

४१.दीपावली।

४२.वायुमार्ग।

४३.कर्ण।

४४.नकुल-सहदेव।

४५.शकुनि।

४६.युधिष्ठिर।

४७.सुभद्रा-अर्जुन।

४८.जरासन्ध-मगध।

४९.सन्दीपनी।

५०.देवकी-वसुदेव।

५१.राधा-अधिरथ।

५२.भगवान कृष्ण ने।

५३.राजा द्रुपद।

५४.परशुराम।

५५.नन्द-यशोधा।

५६.बलराम।

५७.अष्टमी-कृष्णपक्ष-भाद्रपद।

५८.द्वापरयुग।

५९.वृषभानु,अष्टमी-शुक्लपक्ष-भाद्रपद।

६०.१३ वर्ष का।

६१.गंगा-शान्तनु।

६२.अम्बिका व अम्बालिका।

६३.चित्रांगद और विचित्रवीर्य।

६४.बर्बरीक।

६५.श्रीमद्भग्वद्गीता।

६६.श्री रामकृष्ण परमहंस।

६७.नरेन्द्र।

६८.मूलशंकर।

६९.स्वामी विरजानन्द।

७०.गुरु गोविन्द सिंह।

७१.गुरु तेगबहादुर।

७२.समर्थ गुरु रामदास।

७३.मनुबाई।

७४.दामोदर राव।

७५.आनन्दमठ।

७६. १४ अगस्त १९४७ को।

७७.सन् १९७१ में।

७८.डॉ०राजेन्द्र प्रसाद।

७९.डॉ०श्यामाप्रसाद मुखर्जी।

८०.विनायक दामोदर सावरकर ने।

८१.अकबर से।

८२.औरंगज़ेब।

८३.रसखान।

८४.मुंशी प्रेमचन्द।

८५.पूर्णिमा।

८६.अमावस्या।

८७.माण्डवी और श्रुतिकीर्ति।

८८.पाञ्चजन्य।

८९.गौतम।

९०.सुमन्त्र।

९१.४लाख ३२हज़ार वर्ष।

९२.कार्तिक-अमावस्या।

९३.फ़ाल्गुन मास में।

९४.माघ मास में।

९५.वसन्त-ग्रीष्म-वर्षा-शरद्-हेमन्त-शिशिर।

९६.Dan Brown.

९७.चैत्र शुक्ल प्रतिपदा।

९८.हंस।

९९.भास्कराचार्य।

१००.गौरीशंकर शिखर।

१०१.कैकेय प्रदेश।

१०२.अञ्जनि।

१०३.बाली।

१०४.उलूक।

१०५.मयूर।

१०६.१२,००० बार।

१०७.महामना मदन मोहन मालवीय जी ने।

१०८.लोकमान्य तिलक ने।

१०९.लोकमान्य बालगंगाधर तिलक।

११०.नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने।

१११.लाल बहादुर शास्त्री ने।

११२.मनुस्मृति का।

११३.ज्योतिर्पीठ-उत्तर में,श्रूंगेरीपीठ-दक्षिण में,गोवर्धनपीठ-पूर्व में,शारदापीठ-पश्चिम में।

११४.गुरु अर्जुनदेव।

११५.रानी पद्मावती ने।

११६.विश्वामित्र।

११७.कार्तिक अमावस्या।

११८.सूरदास।

११९.पश्चिमी पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में रावलपिन्डी के निकट।

१२०.बिहार में।

१२१.बृहस्पति-सबसे बड़ा ग्रह, प्लूटो-सबसे छोटा ग्रह।

१२२.असम में।

१२३.मध्य प्रदेश में।

१२४.पृथ्वीराज चौहान।

१२५.रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

१२६.लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने।

१२७.पतंजलि।

१२८.दधीचि ने।

१२९.प्रयाग में।

१३०.अमृतसर में।

१३१.पंडित दीन दयाल उपाध्याय।

१३२.नासिक।

१३३.ननकाना साहब (पाकिस्तान में)।

१३४.वात-पित्त-कफ़।

१३५.पृथ्वी-जल-तेज-वायु-आकाश।

१३६.हरीतकी-विभीतक-आमलकी।

१३७.वार-तिथि-नक्षत्र-योग-करण।

१३८.महर्षि कणाद।

१३९.महर्षि कपिल।

१४०.मथुरा।

१४१.नासिक।

१४२.१४ सितम्बर को।

१४३.धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष।

१४४.महर्षि दयानन्द ने।

१४५.१ मई १८९७ को स्वामी विवेकानन्द ने।

१४६.चैत्र और आश्विन मास में।

१४७.कार्तिक मास में।

१४८.पूरक-कुम्भक-रेचक।

१४९.मकर संक्रान्ति से।

१५०.रस-रक्त-मांस-मेद-अस्थि-मज्जा-शुक्र।

डॉ. जय प्रकाश गुप्त, अम्बाला छावनी।

+९१-९३१५५१०४२५